मुंबई,६ मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, हालाँकि इस बीच वह जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। आपको बता दें कि उनकी नयी फिल्म का नाम है ‘जनहित में जारी है’ और ये फिल्म कंडोम के प्रति लोगों को जागरुक करती है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा सेल्सगर्ल बनी हैं, जो कंडोम बेचती है और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का काम करती है। हालांकि इसी के चलते अब नुसरत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यह फिल्म १० जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसका जल्द ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है। हालांकि अब तक मूवी के पोस्टर और टीज़र रिलीज़ किए गए हैं जो धमाकेदार रहे हैं।



