168 Views

इस मशहूर एक्ट्रेस की गाड़ी का ब्रेक हुआ फेल, आईं गहरी चोटें

मुंबई,४ मई। एक दौर में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से चार-चांद लगाने वाली तनुश्री दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ख़बर है कि हाल ही में उनका एक्सीडेंट हो गया। आप सभी जानते ही होंगे एक दौर में तनुश्री दत्ता सिनेमा जगत में एक जाना-माना नाम थीं। हालांकि समय के साथ उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया से वो अब भी दूर नहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्होंने अपने एक्सीडेंट की खबर दी। उन्होंने बताया कि महाकाल के दर्शन के लिए जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की फोटो शेयर की हैं और दुर्घटना की वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि वे गाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं।
तनुश्री दत्ता ने फोटोज़ के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आज का दिन एडवेंचरस रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई। ब्रेक फेल होने के बाद, गाड़ी टकरा गई। बस कुछ टांके लगे।।।जय श्री महाकाल!
इसी के साथ तनुश्री ने पैर में आई चोट की भी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो से ज़ाहिर है कि उनके घुटने में गहरी चोट आई है। काम के बारे में बात करें तो तनुश्री ने साल २००५ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह सबसे पहले फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी के संग लीड रोल में नजर आई थीं और इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top