146 Views

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड का विजय रथ रोका

ब्रिस्बेन ,०२ नवंबर । इंग्लैंड ने जॉस बटलर (७३) और एलेक्स हेल्स (५२) के अर्द्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड को टी२० विश्व कप के सुपर-१२ मुकाबले में २० रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखा।
इंग्लैंड ने ग्रुप-१ के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में १७९ रन बनाये, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड १५९ रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये ग्लेन फिलिप्स ने अर्द्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। फिलिप्स ने ३६ गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ ६२ रन बनाये मगर १८वें ओवर में उनके आउट होते ही कीवी टीम की उम्मीदें समाप्त हो गईं।
इंग्लैंड चार मैचों में पांच अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर आ गई है, जबकि इतने ही अंकों वाली ऑस्ट्रेलिया (-०.३०) खराब रन रेट के कारण तीसरे स्थान पर है। पांच अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड (+२.२३) के पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन अब उसे सुपर-१२ के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हर हाल में हराना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top