110 Views

अक्षय कुमार ने खोला राज, रणवीर सिंह नहीं मनाने देते थे नए जोड़े को सुहागरात

मुम्बई। करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ शुरू हो चुका है। इस शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट बने थे, जिन्होंने बातचीत के दौरान कई राज भी खोले। अब इस चैट शो के दूसरी मेहमान जोड़ी अक्षय कुमार और रणवीर सिंह बनेंगे, जो जमकर मस्ती और खुलकर बातें करते दिखाई देंगे। शो के दौरान हमेशा की तरह कई राज खुलते दिखेंगे। रविवार को आने वाले इस एपिसोड के प्रोमो चैनल ने ट्विटर पर भी शेयर किए। इसमें अक्षय कुमार रणवीर से जुड़ी कई बातें बताते दिखे। बॉलिवुड के खिलाड़ी कुमार ने बताया कि रणवीर किसी भी पार्टी से जाने वाले आखिरी शख्स होते हैं।
उन्होंने मजाकिया लहजे में इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘रणवीर किसी भी शादी में परफॉर्मेंस के लिए जाता है तो वहां से जाने वाला यह आखिरी शख्स होता है। उस आदमी की शादी खत्म हो गई है, उसको सुहागरात के लिए जाना है, लेकिन जब तू जाएगा तब तो वे लोग जा पाएंगे ना। रणवीर सुहागरात नहीं मनाने देता था लोगों को।’
हालांकि, इस बात पर रणवीर भी इसी मजाकिया अंदाज में जवाब देते भी दिखेंगे। वह कहेंगे कि उन्हें पैसे वेस्ट होते देखना अच्छा नहीं लगता। चाहे शादी हो, बर्थडे हो या फिर बच्चे का मुंडन हो वह नाचने पहुंच जाते हैं। बता दें कि, रणवीर सिंह इंडस्ट्री में आने से पहले अक्षय कुमार को अपनी प्रेरणा मानते थे। इस बात का शो के दौरान भी जिक्र होगा। अक्षय भी कहेंगे कि रणवीर वैसे ही हैं जैसे वह कभी हुआ करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top