टोरंटो, 8 जुलाई। होप मुइर कैनेडा के राष्ट्रीय बैले की नई आर्टिस्टिक डायरेक्टर बन गई हैं। टोरंटो में जन्मी बैले डांसर, शिक्षक और निर्देशक होप, करेन केन की जगह लेंगी जो पिछले महीने पद छोड़ने से पहले 16 साल तक इस पद पर रहे।
एक बयान में नेशनल बैले ने घोषणा की कि मुइर 1 जनवरी, 2022 को 33 साल के करियर के अगले अध्याय के रूप में अपने पद पर कार्य करना शुरू करेंगी।
मुइर का जन्म टोरंटो में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन वहीं बिताया। यहीं पर उन्होंने नृत्य प्रशिक्षण शुरू किया और एक बड़ी बैले कंपनी: द नेशनल बैले ऑफ़ कैनेडा के द नटक्रैकर के मंचन द्वारा अपना पहला प्रदर्शन किया। बैले, टैप और जैज़ की छात्रा के रूप में, मुइर ने टोरंटो, ओंटारियो और यू.एस. के कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया। मंच पर 20 साल के शानदार करियर के बाद मुइर ने प्रदर्शन से संन्यास ले लिया और क्लासिकल और कंटेम्प्रेरी दोनों तकनीकों में उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें एक हाईली रिगार्डेड गेस्ट टीचर और रिहर्सल डायरेक्टर बना दिया।
उन्हें 2015 में स्कॉटिश बैले का असिस्टेंट आर्टिस्टिक डायरेक्टर नॉमिनेटेड किया गया था। 2017 में, वह नॉर्थ कैरोलिना में शार्लोट बैले की आर्टिस्टिक डायरेक्टर बन गईं। शार्लोट बैले के साथ अपनी कार्यकारी भूमिका में, मुइर ने 12 विश्व प्रीमियर शुरू किए और छह यू.एस. प्रीमियर प्रस्तुत किए। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में कनाडा के राष्ट्रीय बैले के साथ कई कार्य किए हैं, जिसमें 2011 में गेस्ट टीचर के रूप में एक भूमिका भी शामिल है।



