ओटावा,३० मई। कैनेडा में हथियारों तक पहुंच को सीमित करने के लिए लिबरल सरकार ओर से नई दूरगामी परिणामों की नई पहल के तहत रविवार दोपहर में पेश किए गए संघीय कानून से हथियारों की सहज उपलब्धि को नियंत्रित कर सकने की आशा है।
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ओटावा के चेटो लॉरियर होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए देश भर के कुछ शहरों के महापौरों सहित प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो से मिलने के पहले साथी कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे और तत्पश्चात् प्रधानमंत्री को बिल पेश करेंगे।



