183 Views

सप्ताहांत में वैंकूवर से टकराया कम क्षमता वाला चक्रवाती तूफान

वैंकूवर, 9 नवंबर। एनवायरमेंट कैनेडा का कहना है कि शनिवार को वैंकूवर में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के ऊपर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला एक बवंडर गुजरा।
मौसम कार्यालय की पुष्टि क्षति के एक सर्वेक्षण के बाद हुई है, जिसमें टूटे और उखड़े हुए पेड़, मलबा, बिजली की लाइनें और एक क्षतिग्रस्त वाहन पाया गया है।
इसके पहले 6 नवंबर को शाम लगभग 5 बजे मौसम विभाग ने वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पश्चिम में जॉर्जिया के जलडमरूमध्य पर एक बवंडर की सूचना दी थी। मौसम विभाग ने बताया कि इसके पश्चात बवंडर ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक हिस्से से होकर गुजरा। जहां उसकी चपेट में आकर कई पेड़ सड़कों पर धराशाई हो गए। पेड़ों के गिरने से अवरुद्ध हुई सड़कों को साफ करने का काम सोमवार को जारी रहा जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर परिवर्तित कर दिया गया। हालांकि इस बवंडर से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बवंडर के कम क्षमता होने तथा शीघ्र ही गुजर जाने के कारण चेतावनी को वापस ले लिया गया।
गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलंबिया में असामान्य मौसम की घटनाओं की एक श्रृंखला देखने को मिली है। जिसमें जून में देखे गए हीट डोम की भैया है यादें अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है जिसमें कैनेडा में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था। इसके चलते क्षेत्र में कई मिलियन जीवों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी, वहीं कई लोग अत्यधिक गर्मी के चलते दम तोड़ गए थे। इसके अलावा दक्षिण तट को नुकसान पहुंचाने वाले दो तथाकथित ‘बॉम्ब साइक्लोन’ ने भी मौसम विभाग को चिंता में डाल दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top