मॉस्को,२९ मई। यूक्रेन में बेहद कड़े प्रतिरोध का सामना करने के बावजूद रूस की सेना जीत की ओर बढ़ रही है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर जीत का दावा किया है। एक यूक्रेनी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन की सेना को लुहान्स्क क्षेत्र से पीछे हटना पड़ सकता है। रूस का फोकस अब कीव के बजाय डोनबास इलाके पर है और इस रणनीति ने तीन महीने के युद्ध की दिशा बदल दी है। अगर यूक्रेन की सेना पीछे हटती है तो पुतिन लुहान्स्क और डोनेट्स्क पर कब्जे के और करीब पहुंच सकते हैं और यह जेलेंस्की के लिए युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा।



