114 Views

यूक्रेन युद्ध : निप्रो के सैन्य ठिकाने पर रूसी हमला, १२ लोगों की मौत

कीव,२८ मई। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के केंद्रीय शहर निप्रो में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर जबर्दस्त हमला किया। हमले में करीब १२ लोगों की मौत हो गई और ३० लोग घायल हो गए। युद्ध की शुरूआत से अब तक निप्रो रूस के हमले से बचा हुआ था। लोग यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों से भागकर वहां पर शरण ले रहे थे।

वहीं, नेशनल गार्ड के क्षेत्रीय हेड ग्रैंडी कोरबन ने मीडिया को बताया कि रूसी सेना द्वारा इस्कंदर मिसाइल से एक नेशनल गार्ड ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया। इसमें करीब १० लोगों की मौत हुई है और लगभग ३० लोग घायल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top