125 Views

मोदी सरकार के ८ साल पूरे, भाजपा कोटे के केंद्रीय मंत्री देश भर में पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्ली ,२६ मई । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लगातार सत्ता में रहने के आठ साल पूरे होने पर पार्टी देश भर में उन सीटों पर विशेष अभियान चलाएगी, जिन पर वह बीते चुनाव में दूसरे व तीसरे स्थान पर रही थी। ऐसी लगभग १४४ सीटों पर पार्टी के केंद्रीय मंत्री प्रवास करेंगे। हर मंत्री एक लोकसभा सीट पर तीन दिन का प्रवास करेगा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा। इसके अलावा कमजोर बूथों के लिए सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह फैसला भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में हुई। भाजपा मुख्यालय में बीती देर शाम तक बैठकों का दौर चलता रहा। सुबह के सत्र में बूथ सशक्तिकरण को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया, वहीं शाम को हुई बैठक में लोकसभा प्रवास योजना की रणनीति तैयार की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top