भोपाल ,२ मई। मध्यप्रदेश की करीब दो सौ लड़कियां आज पंजाब स्थित वाघा बॉर्डर की यात्रा के लिए रवाना होंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ की दोबारा शुरुआत करेंगे। इस के तहत पहली बार मध्यप्रदेश की १९६ लड़कियां वाघा बॉर्डर की यात्रा के लिए रवाना होंगी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी।



