147 Views

भूल भुलैया ने किया १०० करोड़ का आंकड़ा पार, भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन के हाथ लगी हैट्रिक

मुंबई,३० मई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मूवी भूल भुलैया २ निस्संदेह इस वर्ष की  पारिवारिक मनोरंजन मूवी है। भूल भुलैया २  दूसरे शनिवार यानी ९वें दिन शानदार 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

इसी के साथ कार्तिक आर्यन की मूवी ने बैक टू बैक फ्लॉप हो रही मूवीज के मध्य कमाल दिखाते हुए रिकॉर्ड भी बना लिया है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि एक्टर कार्तिक आर्यन और निर्माता भूषण कुमार की मूवी ने न केवल विश्वभर के दर्शकों से बड़े पैमाने पर प्रशंसा जीती बल्कि १०९.९२ करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर भी राज करती हुई दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भूल भुलैया २ से पहले दर्शकों ने भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर सोनू के टीटू की स्वीटी को भी खूब प्यार लुटाया था। इस मूवी ने १०८ करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया था। इतना ही नहीं भूल भुलैया २, पति, पत्नी और वो और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी मेगाहिट्स मूवीज देने वाली ये  निर्माता और अभिनेता की जोड़ी जनता का मनोरंजन करना जारी रखेगी क्योंकि दोनों ने मूवी शहजादा के लिए हाथ मिलाया है जो इस साल के अंत में रिलीज की जाने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top