211 Views

भारत के उत्‍तर प्रदेश राज्‍य के सीएम योगी आदित्‍यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। भारत में अब नेता भी कोरोना संक्रमण से नहीं बच रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर दी और बताया कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद कोविड-19 की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड-19 की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और डॉक्टरों के परामर्श का पूरी तरह से पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top