150 Views

बैंगलोर ने हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ़ की तरफ़ बढ़ाया क़दम

मुम्बई ,०९ मई । रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने दोपहर के आईपीएल मैच में वानिंदु हसरंगा के पांच विकेट की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को ६७ रन की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ बैंगलोर के १२ मैच में १४ पॉइंट हो गये और टीम ने प्लेऑफ़ के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत कर ली है। यह ११ मैचों में हैदराबाद की छठी और लगातार चौथी हार है। इसी के साथ हैदराबाद पॉइंट्स टेबल पर एक पायदान नीचे गिरकर छठे स्थान पर पहुंच गयी है।

१९३ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी १२५ के स्कोर पर ही सिमट गयी। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने ३७ गेंदों पर ५८ रन बनाये जबकि बैंगलोर के लिए हसरंगा ने चार ओवर में महज़ १८ रन देकर पांच विकेट चटके। प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को जि़ंदा रखने के लिए हैदराबाद को अपने बाक़ी तीनों मैच जीतने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top