टोरंटो,16 अक्टूबर। विलियम ऑस्लर हेल्थ सिस्टम, एकीकृत स्वास्थ्य के लिए पील मेमोरियल सेंटर में अर्जेंट केयर सेंटर फिर से खोलने जा रहा है। जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच का विस्तार होगा।
पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के दौरान ओस्लर तथा इसके द्वारा सेवा किए जाने वाले समुदाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 2020 की शुरुआत में महामारी के दौरान संसाधनों को सर्वाधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के लिए पील मेमोरियल में अर्जेंट केयर सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। फिलहाल पूरे प्रांत में कोविड-19 के कारण अस्पताल तथा आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। साथ ही टीकाकरण की दरों में वृद्धि हुई है। जिससे ओस्लर ने अपने अधिकांश नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिए हैं।
ओस्लर की सुरक्षित रिकवरी योजना के तहत अर्जेंट केयर सेंटर दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक सप्ताह के सातों दिन संचालित किए जाएंगेे। साथ ही सुविधाजनक रूप से सेवाएं प्रदान करने के लिए ओस्लर वर्चुअल अर्जेंट केयर भी उपलब्ध होगी। यह वर्चुअल अर्जेंट केयर असलम के इमरजेंसी डिपार्टमेंट या अर्जेंट केयर सेंटर में जाने का सही विकल्प चुनने में मदद करेगी इसकी सहायता से मरीज अपॉइंटमेंट से पूर्व कुछ घंटों तक सुरक्षित रूप से प्रतीक्षा कर सकते हैं । मरीज ओस्लर की वेबसाइट के माध्यम से वर्चुअल अर्जेंट केयर अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। ओस्लर की वेबसाइट www.willliamoslerhs.ca/virtual-urgent-care पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विलियम ओस्लर हेल्थ सिस्टम में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किकी फेरारी ने कहा,”ओस्लर में, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उन समुदायों का स्वास्थ्य और कल्याण है जिनकी हम सेवा करते हैं। अर्जेंट केयर सेंटर को फिर से खोलना
और नियमित संचालन पर लौटने और हमारे समुदाय के लिए सही समय पर सही देखभाल सुनिश्चित करने में अंतिम महत्वपूर्ण मील के पत्थर में से एक है। पील मेमोरियल में अर्जेंट केयर सेंटर में आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों के योग्य चिकित्सकों के साथ पुनर्संचालन किया जा रहा है।”
आपको बता दें कि विलियम ओस्लर स्वास्थ्य प्रणाली एक अस्पताल प्रणाली है,
जिसमें ब्रैम्पटन सिविक हॉस्पिटल, पील मेमोरियल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड वेलनेस और एटोबिकोक जनरल शामिल हैं। अस्पताल मध्य पश्चिम क्षेत्र के भीतर ब्रैम्पटन, एटोबिकोक और आसपास के समुदायों के 1.3 मिलियन निवासियों की सेवा करता है। ओस्लर के आपातकालीन विभाग कैनेडा में सबसे व्यस्त हैं और इसका मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रांत के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। विलियम ऑस्लर हेल्थ सिस्टम फाउंडेशन जनता को उनके घरों के नजदीक असाधारण स्वास्थ्य देखभाल में निवेश के माध्यम से एक स्वस्थ समुदाय बनाने का प्रयास करता है।



