वाशिंगटन ,७ मई । पाकिस्तान में बसे शहर दलबंदिन से ४९ किलोमीटर दक्षिण की ओर बीती रात करीब पौने एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ५.१ मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी है।
भूकंप का केंद्र २८.४५१७ डिग्री उत्तरी अक्षांश और ६४.३२०४ डिग्री पूर्वी देशांतर पर १० किमी की गहराई पर देखा गया।



