179 Views

नंगे पैर और सिर पर गुरु ग्रंथ साहिब…

अफगानिस्तान से आई प्रतियों को लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली,25 अगस्त। तालिबानी कब्जे वाले अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों को निकालकर भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया के विमान लगातार भारत ला रहे हैं। लेकिन मंगलवार को सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को भी अफगानिस्तान से दिल्ली लाया गया। यही नहीं इन्हें रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को सिर पर रखकर रिसीव किया। सिख समुदाय के लोगों और पवित्र धर्म ग्रंथ की प्रतियों को भारत लाए जाने को लोग अफगानिस्तान में सिखी परंपरा का खत्म होना बता रहे हैं।सोमवार को तीन सिख युवकों की सिर पर गुरु ग्रंथ साहिब लिए नंगे पैर चलने की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां भारत लाए जाने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 25 मार्च, 2020 को गुरुद्वारा हर राय साहिब में इस्लामिक स्टेट ने हमला कर दिया था। काबुल के इस गुरुद्वारे में हुए हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी पवित्र ग्रंथ की 7 प्रतियों को भारत लाया गया था। गौरतलब है कि गुरु ग्रंथ साहिब की कुल 13 प्रतियां अफगानिस्तान में थीं, जिनमें से 7 को पहले ही भारत लाया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top