नई दिल्ली,26 फरवरी। यूं तो ठंड का मौसम खत्म होने ही जा रहा है लेकिन इसी बीच दिल्ली में मौसम दिन प्रतिदिन करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली तथा उससे सटे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी तेज हवाओं के साथ साथ बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश होने की आशंका जाहिर की थी। बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिरते हुए नजर आए। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कही राज्यों में भी न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। जहां दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 45 रहा।
अगर बात करें उत्तर भारत के राज्यों की तो उत्तराखण्ड में भी भारी बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई।
मौसम विभाग की माने तो आज भी तेज आज बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड का न्यूनतम तापमान 1डिग्री सेल्सियस , अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ पंजाब, राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।



