नई दिल्ली ,२७ मई । दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाना आईएएस दपंति को भारी पड़ गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईएएस दंपति संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का ट्रांसफर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा की ओर से त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में सामने आई मीडिया रिपोर्ट के बाद हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संजीव खिरवार का लद्दाख और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों ही १९९४ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।



