नई दिल्ली 26 जून। भारत में सरकार और ट्विटर के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। नए सूचना प्रौद्योगिकी कानून के बाद से यह तनातनी रुकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को भारत के केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का खाता ट्विटर ने बंद कर दिया। ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद पर अमेरिकी डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप जड़ दिया और यह कार्रवाई कर दी। करीब 1 घंटे तक मंत्री का खाता बंद रहा चेतावनी के बाद ट्विटर ने खाता बहाल कर दिया। उधर ट्विटर के इस कदम से केंद्रीय मंत्री बिफर गए और उन्होंने इसे भारतीय कानून का उल्लंघन बताया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने भारत के देसी ऐप कू पर ट्विटर का नोटिस साझा किया और ट्विटर की इस हरकत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ट्विटर की मनमानी है मेरे टेलीविजन साक्षात्कार की क्लिप साझा करने से टि्वटर तिलमिला उठा। इससे आगे कहा की ट्विटर के आर्थिक नियमों को मानने से इंकार की वजह यह है कि कंपनी खाते तक मनमाने ढंग से नहीं पहुंच पाएगी। उसकी रूचि केवल अपना एजेंडा चलाने में है। उधर ट्विटर ने चेतावनी दी कि यदि फिर शिकायत मिली तो द्वारा खाता बंद कर दिया जाएगा।



