161 Views

जापान में एक दिन में कोविड से सबसे अधिक ४५६ मौतें

टोक्यो, ०७ जनवरी। जापान ने कोविड से संबंधित ४५६ मौतों की सूचना दी, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक है। देश में एक माह में कोरोना से हजारों लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक २४५,५४२ लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। गुरुवार को आए १८,६३८ के मुकाबले शुक्रवार को २०,७२० नए मामले दर्ज किए गए।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या ५३ थी, जो गुरुवार से चार अधिक है। राष्ट्रव्यापी आंकड़ा ६५९ था, गुरुवार से नौ ऊपर है।
दिसंबर २०२२ में जापान में कोविड के कारण रिकॉर्ड ७,६८८ मौतें दर्ज कीं, जो पिछले कोरोना लहर के दौरान अगस्त में दर्ज ७,३२९ के उच्च स्तर को पार कर गया था।
मेनिची जापान के अनुसार आठवीं लहर की शुरुआत के साथ नवंबर से मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।
जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-१९ से मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग १६ गुना अधिक है।
इस साल ३१ अगस्त से २७ दिसंबर तक चार महीने की अवधि में कोविड से मरने वालों में ८० साल से अधिक आयु वाले ४०.८ प्रतिशत लोग शामिल थे।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, मरने वालों में ९० और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या ३४.७ प्रतिशत और ७० से अधिक आयु वालों की संख्या १७ प्रतिशत थी। कुल मिलाकर इन तीन आयु वर्ग के लोगों में ९२.४ प्रतिशत मौतें हुईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top