164 Views

ज़िंदा ग्रेनेड ले जा रहा था सेना का जवान! श्रीनगर हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया

श्रीनगर ,२ मई। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक जवान के पास से कथित तौर पर ज़िंदा ग्रेनेड बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्मी जवान के सामान से कथित तौर पर एक जिंदा ग्रेनेड बरामद हुआ था, जिसके बाद उसे हवाईअड्डे पर ही हिरासत में लिया गया। जवान की पहचान तमिलनाडु निवासी बालाजी संपत के रूप में हुई है। उसे इंडिगो की फ्लाइट से श्रीनगर से दिल्ली होते हुए चेन्नई जाना था।
अधिकारियों ने कहा, सेना के जवान के बैग से स्क्रीनिंग के दौरान एक ज़िंदा हथगोला बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा, उसे आगे की जांच के लिए पुलिस पोस्ट हमहामा को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top