176 Views

गोलीबारी की घटना में किशोर सहित तीन घायल

ओटावा,7 अगस्त। हैमिल्टन के स्टोनी क्रीक में एक शॉपिंग प्लाजा के पास शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी में एक किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पैरामेडिक्स ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 7:45 बजे मड स्ट्रीट वेस्ट और पैरामाउंट ड्राइव के इलाके में पुलिस अधिकारियों को गोलीबारी के बारे में सूचना दी गई थी। जब आपातकालीन दल पहुंचे, तो उन्हें घटनास्थल पर तीन लोग मिले जिन्हें गोली लगी थी। उनमें से एक किशोर था जिसका घाव अधिक गंभीर नहीं है। जबकि एक अन्य 25 वर्षीय व्यक्ति मध्यम रूप से घायल है वही 130 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
पुलिस ने पुष्टि की है कि इस गोलीबारी की घटना में 3 लोगों को निशाना बनाया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से कोई संदिग्ध सूचना नहीं मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top