164 Views

क्रेन गिरने से कई लोगों की मौत, इमारत क्षतिग्रस्त

ओटावा,13 जुलाई। ब्रिटिश कोलंबिया के केलोना में निर्माणाधीन एक गगनचुंबी इमारत से जुड़ी एक क्रेन ढहने से कई लोगों की मौत हो गई। बता दें कि ब्रिटिश कोलंबिया के केलोना की यह विशालकाय इमारत का निर्माण चल रहा था। जिसके निर्माणाधीन कार्यों में लगी एक बड़ी भारी भरकम क्रेन अचानक से सोमवार को गिर गई जिससे इमारत के काम में लगे मजदूरों व कुछ अन्य लोगो की जान चली गई। इस अचानक घटी दुर्घटना में क्रेन से जुड़ी इमारत के साथ-साथ कई नजदीकी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई है। विशालकाय इमारत के निर्माणाधीन कार्यों में लगी क्रेन जब इमारत पर गिरी तो अन्य बिल्डिंग भी हिल गईं। इस दुर्घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और असुरक्षा बनी हुई है।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस इंस्पेक्टर एडम मैकिन्टोश ने केलोना में संवाददाताओं से इस पूरी घटना को लेकर कहा कि क्रेन के गिरने पर कई कर्मचारी और मजदूर उसके पास थे। हालांकि दुर्घटना में घायल और जिन लोगों की मौत हुई है , पुलिस ने उन पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हुए कहा कि “सभी व्यक्तियों की ठीक से पहचान नहीं हो पाई है।” मैकिन्टोश ने कहा कि एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। अन्य पीड़ितों के बारे में कोई और बात नहीं करते हुए मैकिन्टोश ने कहा कि आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और उस इलाके को खाली करा लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top