526 Views

कैनेडा में ओंटेरीयो सरकार ने महीनो से जारी लॉक डाउन में दी ढील

ओंटेरीयो सरकार ने कोरोना के कारण हुई लॉक बंदी में छूट देने का निश्चय किया है। इसके अनुसार सभी तरह के कन्स्ट्रक्शन और लैंड सर्वे १९ मई से शुरू किए जा सकेंगे। साथ ही सभी तरह की ग़ैर ज़रूरी सर्जरी, सरकारी अस्पतालों में की जा सकेंगी। साथ ही सभी क्लिनिक्स और प्राइवेट प्रैक्टिसेज़ १९ मई से शुरू की जा सकेंगी। ओंटेरीयो सरका ने उन रीटेल स्टॉर्ज़ को भी १९ मई से खोलने की इजाज़त दी है जिनमे स्ट्रीट फ़्रंट से ज़ाया जा सकेगा लेकिन इंडोर माल्स अभी भी बंद रहेंगे।ओंटेरीयो सरकार ने प्रथम चरण में प्राइवट पार्कों, कैम्प ग्राउंड्ज़, मरीनज़, बोट क्लबों और गोल्फ़ कोर्सेस को १६ मई को १२ बजे से खोलने की घोषणा की है। इस प्रथम चरण में व्यक्तिगत खेलों जिसमें बैडमिंटन, टेनिस, ट्रैक एंड फ़ील्ड, घुड़दौड़, फ़िगर स्केटिंग की इजाज़त १९ मई से दी है लेकिन टीम और समूह और छूने वाले खेलों जैसे की मार्शल आर्ट्स को अभी भी कोविड १९ के डर से बंद रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top