148 Views

कर्मचारियों को स्पर्म पीने को किया मजबूर, थाइलैंड नौसेना का अधिकारी अरेस्ट

थाईलैंड ,६ मई । अधिकारियों द्वारा अपने जूनियरों पर जुल्म की तमाम दास्तां सामने आ चुकी हैं लेकिन थाईलैंड से जो कहानी सामने आई है उसने सभी को हैरान कर दिया है। थाइलैंड में नौसेना के इस अधिकारी ने अपने उन कर्मचारियों को स्पर्म पीने को मजबूर कर दिया जो एकदम नए नए भर्ती हुए थे। जब यह घटना सामने आई तो हड़कंप मच गया। मामले में एक आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, यह घटना थाइलैंड में नौसेना के एक संवेदनशील विभाग की है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल बताया गया है। बताया गया है कि यह घटना सट्टाहिप नामक जगह की है। यहां के एक अधिकारी को नौसेना में भर्ती कुछ नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग की ड्यूटी दी गई थी। इसी बीच कई बार वह अधिकारी सख्त रवैया भी अपना लेता था।

इसी दौरान एक दिन उस अधिकारी ने प्रशिक्षु नौसैनिकों को इंसानी स्पर्म पीने के लिए मजबूर कर दिया। यह सब तब हुआ जब अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण के लिए आए प्रशिक्षुओं को अधिकारी ने सजा देने नाम पर फिश सॉस का ऐलान किया। इसी के साथ उसने स्पर्म भी पीने के लिए जबरन मजबूर कर दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी की पहचान ताकसिन नोगोकपिलाई के रूप में हुई है। इसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top