बेंगलुरु,०४ जून। कर्नाटक के कलाबुर्गी जिले में शुक्रवार सुबह हैदराबाद जा रही स्लीपर बस में आग लगने से चार लोगों के जिंदा जल जाने की खबर है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
सूत्रों ने बताया कि मरने वाले सभी व्यक्ति हैदराबाद के रहने वाले थे। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि १२ घायल यात्रियों को कलाबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, पुलिस को संदेह था कि घटना में सात से आठ लोगों के जिंदा जलने की खबर है। मरने वालों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि बस में २८ यात्री सवार थे। इनमें से २१ बस से बाहर निकलने में सफल रहे।