163 Views

करनाल से ४ आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली ,६ मई। आतंकवाद के खिलाफ हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करनाल में पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आतंकियों के पास से बरामद हथियारों में गोलियां और बारूद के कंटेनर शामिल हैं। गुरुवार सुबह चार बजे के करीब बसताड़ा टोल प्लाजा के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया। सभी एक बड़ी एसयूवी से कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हथियार उन्हें सीमा पार से ड्रोन द्वारा सीमावर्ती जिले होशियापुर के खेतों में मिले थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top