162 Views

ओमिक्रोन फेफड़ों के लिए घातक नहीं : रिपोर्ट

टोरंटो,2 जनवरी। ओमिक्रोन वेरिएंट फेफड़ों को अधिक निशाना नहीं बना रहा है, जिसकी वजह से यह कम घातक है. हाल ही में किए गए शोध के हवाले से यह जानकारी दी गई है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि चूहों और अन्य छोटे जीवों हेम्सटर पर किए गए शोध से यह जानकारी मिली है कि यह वेरिएंट फेफड़ों को कम नुकसान करता है और इसका अधिकतर असर नाक, गले तथा श्वास नली तक ही रहता है।
हालांकि इससे पहले वाले कोरोना वायरस के संस्करण फेफड़ों में जख्म बनाकर सांस लेने की प्रकिया को बुरी तरह प्रभावित करते थे और इससे उनकी सिकुड़ने और फैलने की क्षमता समाप्त हो जाती थी. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कहना काफी सही होगा कि ओमिक्रोन से ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण हो रहा है और पहले के वेरिएंट की तुलना में यह कम घातक है.
बर्लिन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के जीव विज्ञानी रोनालड इल्स ने बताया कि यह वेरिएंट संक्रमित जीव की श्वास नली को प्रभावित करता है और एक शोध में यह भी पाया गया है कि फेंफड़ों में ओमिक्रोन का स्तर कुल संक्रमण लोड का दसवां हिस्सा था या अन्य वेरिएंट की तुलना में काफी कम पाया गया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top