टोरंटो,3 नवंबर। ओंटारियो के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में प्रांत में सभी को कोविड-19 टीकों की तीसरी खुराक देने की प्रांत की योजना का खुलासा करेंगे। डॉ. कीरन मूर बूस्टर शॉट्स को रोल आउट करने की योजना के बारे में बोलेंगे क्योंकि फेडरल अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि आबादी के एक बड़े हिस्से को तीसरा शॉट मिलना चाहिए।
ओंटारियो की वर्तमान योजनाओं में लॉन्ग टर्म केयर होम्स , फर्स्ट नेशन्स एल्डर केयर लॉज और रिटायरमेंट होम्स के सभी निवासियों के लिए तीसरी खुराक दिए जाने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिरक्षित लोगों और इम्यून सिस्टम को हानि पहुंचाने वाली दवाओं को लेने वाले अन्य लोगों के लिए भी तीसरे शॉट का सुझाव दिया गया है।
लेकिन पिछले हफ्ते टीकाकरण पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति ने कहा कि तीसरी खुराक किसी ऐसे व्यक्ति को भी दी जानी चाहिए, जिसे एमआरएनए एस्ट्रा जेनेका के अतिरिक्त किसी अन्य वैक्सीन की दो खुराक मिली हो, साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और स्वदेशी समुदायों के सभी सदस्यों को भी वैक्सीन की तीसरी डोज देने की सिफारिश की गई है। यह भी कहा गया कि ओंटारियो के टीकाकरण अभियान की शुरुआत में अपेक्षाकृत कम अवधि में किसी भी टीके की दो खुराक प्राप्त करने वाले फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को भी तीसरी खुराक मिलनी चाहिए।
हालांकि वर्तमान प्रांतीय और फेडरल दिशानिर्देशों के तहत सामान्य आबादी को तीसरे टीके की खुराक की आवश्यकता के बारे में सिफारिश नहीं की गई है। इसी संबंध में स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टीन इलियट ने पिछले हफ्ते कहा था कि आज की घोषणा सभी ओन्टेरियन लोगों को यह जानकारी प्रदान करेगी कि उन्हें कब तक कोविड-19 वैक्सीन की टीसी खुराक दी जाएगी।
इस बीच ब्रिटिश कोलंबिया ने कहा है कि सभी निवासियों को मई 2022 तक कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। डॉ मूर के क्वींस पार्क में दोपहर 1 बजे से संबोधित करने की उम्मीद है।



