131 Views

ऑरेंज कैप की दौड़ में बटलर के नजदीक पहुंचे केएल राहुल

मुंबई,२ मई। आईपीएल के इस सीज़न में बटलर ने अब तक अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के बूते ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए रखा है। लेकिन अब केएल राहुल के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप उनसे छिन सकती है। आईपीएल २०२२ का ४५वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की सीजन १५ में एक और ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली। राहुल ने इस मैच में सीज़न का दूसरा अर्धशतक जड़ा। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल जोस बटलर के और करीब पहुंच गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में केएल राहुल ने ५१ गेंदों पर ७७ रन की पारी खेली। इस मैच में उन्होंने १५०.९८ की स्ट्राइक रेट से ४ चौके और ५ छक्के जड़े। राहुल ने इस सीज़न में अब तक १० मैचों में ४५१ रन बनाए हैं। इस पारी के बाद केएल राहुल ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-२ में बने हुए हैं। ऑरेंज कैप की दौड़ में राहुल से आगे सिर्फ़ जोस बटलर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top