134 Views

ऐक्ट्रेस श्रीति झा के बर्थडे पर टीवी की नागिन मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई

मुम्बई। सीरियल कुमकुम भाग्य टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में शामिल है। पिछले 5 सालों से इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। खासतौर पर इस सीरियल में प्रज्ञा का किरदार निभाने वाली सृष्टि झा को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। प्रज्ञा का रोल निभा रहीं श्रीति 26 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त नागिन फेम मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीति को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में मौनी ने श्रीति और अपनी फोटो शेयर किया है। मौनी ने लिखा, ‘फरवरी में जन्मी एक और कवयित्री, कोई आश्चर्य नहीं कि यह प्रेम का महीना है! भले ही आप एक दिन पहले मेरे साथ मोनोसिलेबल्स में बातचीत कर रही थीं, लेकिन मैं किताबों और दुनिया के लिए आपकी चाहत को प्यार करती हूं। लिखना, सुनाना जारी रखो और खुश मिजाज लड़की बनी रहो। आप को हार्दिक शुभकामनाएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं श्रीति। लव और किसेस।’
ऐक्ट्रेस श्रीति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगुसराय में हुआ था। श्रीति झा टीवी के पॉप्यूलर सीरियल कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के रूप में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता और काठमांडू से की है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी के ड्रामा सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ में मालिनी शर्मा के किरदार से की थी। श्रीति ने ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ सीरियल में भी घरेलू हिंसा की शिकार लड़की का किरदार अदा किया था। इसके अलावा ‘रक्त संबंध’ सीरियल में एक अंधी लड़की की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा बालिका वधू में गंगा की भूमिका भी श्रीति ने ही निभाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top