182 Views

आंध्र और तेलंगाना में पसंद के नेता बनें CM, मांगी मन्नत और जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई

हैदराबाद। तेलंगाना के वेस्ट गोदावारी जिले में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने श्री नगर कॉलोनी के एक मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। जीभ काटने से पहले उसने एक पत्र लिखा कि वह यह सब इसलिए कर रहा है क्योंकि वह अपनी पसंद के व्यक्ति को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता है। इतना ही नहीं उसकी भी तमन्ना है कि वह कैबिनेट मंत्री बन सके। बंजारा हिल्स इंस्पेक्टर गोविंदा रेड्डी ने बताया कि महेश वीवर असोसिएशन का सदस्य है। वह बुधवार को श्री नगर कॉलोनी के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर आया। यहां पर पूजा करने के बाद वह मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने घुटनों पर बैठ गया।
उसने एक ब्लेड निकाली और अपनी जीभ काटकर वहां हुंडी (दान पात्र) में चढ़ा दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महेश की जेब से उन्हें एक पत्र मिला है। इस पत्र में उसने लिखा है कि वह चाहता है कि दो तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उसकी पसंद के राजनेता मुख्यमंत्री बनें। उसने लिखा है कि वह राजनीति में खुद को अच्छे मुकाम पर देखना चाहता है। वह चाहता है कि उसकी पसंद के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसे कैबिनेट मंत्री बना दिया जाए। उसने इसी मन्नत के साथ अपनी जीभ काटकर भगवान को चढ़ाई है। इधर ओसामिया हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि महेश की हालत स्थिर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top