150 Views

अल्बर्टा में एक जुलाई से हटाए जाएंगे कोविड प्रतिबंध

एडमॉंटन। कैनेडा डे पर अल्बर्टा में लगभग सभी कोविड -19 पब्लिक हेल्थ रिस्ट्रिक्शंस हटा लिए जाएंगे क्योंकि प्रांत अपने रिओपनिंग प्लान के लास्ट स्टेज में जाने की तैयारी कर रहा है।
अल्बर्टा ओपन फॉर समर प्लान का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू होगा, प्रीमियर जेसन केनी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
केनी ने अल्बर्टा के लोगों को वैक्सीन लगवाने और 16 महीने के भीषण प्रतिबंधों को सहन करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
प्रांत की 3 स्टेज रिओपन प्लान के अंतिम चरण के लिए आवश्यक वैक्सीनेशन की सीमा गुरुवार को पूरी हुई, जब 70 प्रतिशत से अधिक एलिजिबल अल्बर्टंस को कोविड -19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। अल्बर्टा में वर्तमान में कोविड -19 के 2,336 सक्रिय मामले हैं, जो पिछले दिन की तुलना में 135 कम है। प्रांत ने शुक्रवार को कोविड ​​​​-19 के 124 नए मामले और तीन नई मौतें दर्ज कीं।
थर्ड स्टेज में प्रांत में सबसे हल्के प्रतिबंधों की शुरुआत की जाएगी। इनडोर और आउटडोर समारोहों पर मौजूदा प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। व्यवसायों और पूजा स्थलों की क्षमता सीमा समाप्त हो जाएगी। मास्क अनिवार्य करने वाले कानूनों को भी रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि कोविड -19 के कन्फर्म मामलों के लिए क्वारंटाइन सहित अन्य सेफ्टी उपाय बने रहेंगे।
वहीं शुक्रवार को घोषणा की गई कि अतिरिक्त 983,000 अल्बर्टंस अब कोविड -19 वैक्सीन के अपने दूसरे शॉट के लिए एलिजिबल हैं। मई में अपना पहला शॉट प्राप्त करने वाले अल्बर्टंस अब अपनी दूसरी डोज बुक कर सकते हैं और जिन लोगों को जून में अपनी पहली डोज मिली, वे चार सप्ताह बीत जाने के बाद अपना दूसरा शॉट बुक कर सकते हैं।
एस्ट्राजेनेका को अपनी पहली डोज के रूप में प्राप्त करने वाले अल्बर्टंस को वैक्सीन से पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने दूसरे शॉट के लिए कम से कम आठ सप्ताह का इंतजार करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top