कानपुर ,३ मई । महाराजपुर के रहनस गांव निवासी प्राइवेट कर्मी संदीप कुमार (३१) रविवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जीटी रोड पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संदीप उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें कांशीराम ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घटनास्थल पर राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, मौका पाकर वह भाग निकला। पुलिस ने बताया कि संदीप की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
वहीं नौबस्ता के हंसपुरम गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (३५) रविवार देर शाम बाइक से सब्जी लेने जा रहे थे। हमीरपुर रोड पर गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें हैलट हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



