128 Views

अब आत्मघाती ड्रोन लेकर आई AK-47 बनानेवाली रूसी कंपनी

नई दिल्ली । रूस की मशहूर कंपनी क्लाशिनकोव अब तक दुनिया में घातक एके-47 बनाने के लिए मशहूर थी। अब यह कंपनी बेहद शक्तिशाली आत्मघाती ड्रोन भी बनाने जा रही है। इसकी पहली झलक अबु धाबी में लगे रक्षा प्रदर्शनी में दिखाई गई थी। इस बार प्रदर्शनी में खास आकर्षण यह सूइसाइड ड्रोन ही था। कंपनी अपने इस शक्तिशाली ड्रोन को लेकर काफी उत्साहित है। क्लाशिनकोव की यह शक्तिशाली ड्रोन कामिकाजे या KUB-BLAकी खासियत जानकर हर कोई हैरान रह सकता है। 4 फीट के इस ड्रोन की रफ्तार 128.7 किमी. तक हो सकती है और यह 30 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम है। इस ड्रोन में 2.9 किग्रा तक विस्फोटक भी रखा जा सकता है। गंतव्य तक पहुंचने की इसकी क्षमता कर्मशल ड्रोन से काफी अधिक है। इस ड्रोन को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा सकता है और 64 किमी. तक का फासला तय करने में सक्षम है। इस शक्तिशाली ड्रोन को खास बनाता है निशाने पर अचूक वार करने की क्षमता। गाइडेंस सिस्टम में अटैक के दौरान तस्वीरें भी ड्रोन से अपलोड की जा सकती हैं। अबू धाबी में हुई सैन्य प्रदर्शनी में ड्रोन का मिनिएचर पेश किया गया था। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ड्रोन की दुनिया में KUB-BLA की लोकप्रियता एके-47 जैसी साबित होगी। उन्होंने कहा इस ड्रोन का अचूक निशाना और मारक क्षमता मार्केट में मौजूद ड्रोन से इसे बहुत अलग बनाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top