137 Views

अफ़ग़ानिस्तान में शुरू होगी हवाई यात्रा, हवाईअड्डों को चलाने के लिए तालिबान ने यूएई के साथ किया समझौता

काबुल ,२७ मई । अफ़ग़ानिस्तान में जल्द ही हवाई यात्रा फिर से बहाल हो सकती है। हवाईअड्डों को चलाने के लिए सत्ताधारी तालिबान ने यूएई के साथ समझौता किया है। संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और कतर के साथ महीनों की बातचीत के बाद तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में हवाई अड्डों के परिचालन के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। तालिबान ने कहा कि उन्होंने अबू धाबी स्थित जीएएसी सॉल्यूशंस को हेरात, काबुल और कंधार में हवाई अड्डों का प्रबंधन करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री गुलाम जेलानी वफ़ा ने मंगलवार को पहले उप प्रधान मंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की उपस्थिति में निगम के प्रतिनिधि के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग इवेंट में बोलते हुए, मुल्ला बरादर ने कहा कि देश की सुरक्षा मजबूत है और इस्लामिक अमीरात विदेशी निवेशकों के साथ काम करने को तैयार है।
बरादर ने कहा कि इस सौदे पर हस्ताक्षर के साथ, सभी विदेशी एयरलाइंस सुरक्षित और भरोसेमंद रूप से अफगानिस्तान के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top