190 Views

जेडपीएम को स्पष्ट बहुमत, जेडपीएम की २७, एमएनएफ की १० सीटों पर जीत -मिजोरम विधानसभा चुनाव २०२३ के नतीजे

आइजोल,०५ दिसंबर । मिज़ोरम चुनाव २०२३ रुझानों के अनुसार जेडपीएम ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। जेडपीएम ने २७ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। एमएनएफ ने १० सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि बीजेपी ने २ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस ने १ सीट पर जीत दर्ज की है।
८.५७ लाख मतदाताओं में से ८० प्रतिशत से अधिक ने १६ महिलाओं सहित १७४ उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी ४० सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा।
भाजपा ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए २३ सीटों पर उम्मीदवार उतारे, खासकर जहां रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय मतदाता सूची में अधिक संख्या में हैं। उनके अलावा २७ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।
ईसाई-बहुल राज्य (८७ प्रतिशत) में वोटों की गिनती पहले रविवार को निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रभावशाली यंग मिज़ो एसोसिएशन (वाईएमए) सहित सभी राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज संगठनों, चर्चों, युवाओं और छात्र निकायों की बार-बार अपील के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को मतगणना पुनर्निर्धारित की गई। ४० सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए ७ नवंबर को मतदान हुआ था।

Scroll to Top