234 Views

बंद हो रही फेसबुक की ये सर्विस, सितंबर से नहीं कर पाएंगे यूज

सैन फ्रांसिस्को ,२९ अगस्त। मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म की तरफ से मैसेंजर के हल्के वर्जन को बंद किया जा रहा है, जिसे मैसेंजर लाइट ऐप के नाम से जाना जाता है। इस ऐप को एंड्रॉइड डिवाइस के लिए अगले माह से बंद किया जा रहा है। तो मैसेंजर लाइट ऐप को पहले ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में मैसेंजर लाइट ऐप पहले से मौजूद हैं, उनके लिए ऐप सपोर्ट १८ सितंबर २०२३ से बंद कर दिया जाएगा।
मेटा जिसे पहले तक फेसबुक के नाम से जाना जाता था। उसकी की तरफ से मैसेंजर लाइट ऐप को साल २०१६ में पेश किया गया था। यह ऐप यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था। इस ऐप के चलने से डिवाइस की परफॉर्मेंस और स्टोरेज पर खास फर्क नहीं पड़ता है। मैसेंजर लाइट को आईओएस के लिए भी लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे साल २०२० में बंद कर दिया गया था।
रिपोर्ट की मानें, तो मैसेंजर लाइट को दुनियाभर में करीब ७६० मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया था। वही भारत मैसेंजर ऐप इस्तेमाल में सबसे आगे है। इस लिस्ट में भारत के बाद ब्राजील और इंडोनेशिया आते हैं। कंपनी ने इस मैसेजिंग ऐप में कई तरह के बदलाव किए हैं। कंपनी ने ऐलान किया कि २८ सितंबर से मैसेंजर ऐप सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी की तरफ से यूजर्स को जानकारी दी जा रही है कि वो २८ सितंबर से मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।।

Scroll to Top