टोरंटो। कैनेडियन फूड इंस्पेक्शन एजेंसी ने विभिन्न योगर्ट और पैराफेट बाउल्स को रिकॉल करने का निर्देश दिया है जिसमें क्वेकर ग्रेनोला शामिल है जिसे पहले संभावित साल्मोनेला एक्स्पोज़र के कारण रिकॉल किया गया था।
इस रिकॉल में कैनेडा भर में किराने की दुकानों पर बेचे जाने वाले ३० से अधिक प्रकार के योगर्ट या पैराफेट बाउल्स शामिल हैं।
फूड इंस्पेक्शन एजेंसी का कहना है कि अभी तक रिकॉल किए गए उत्पादों से जुड़ी कोई बीमारी की सूचना नहीं मिली है। लेकिन एहतियात बढ़ाते हुए यह कदम उठाया गया है।
क्वेकर कैनेडा ने साल्मोनेला के संभावित जोखिम के कारण इस सप्ताह तीन दर्जन से अधिक प्रकार के अनाज और ग्रेनोला बार को स्वैच्छिक रूप से वापस लेने की घोषणा की।
क्वेकर ने कहा कि उसने संयुक्त राज्य अमेरिका में इसी तरह की वापसी के बाद अत्यधिक सावधानी बरतते हुए कैनेडा में रिकॉल जारी किया है।
उस रिकॉल में हार्वेस्ट क्रंच ग्रेन, चेवी ग्रेनोला बार, डिप्स ग्रेनोला बार, योगर्ट ग्रेनोला बार और साथ ही कैप’एन क्रंच ट्रीट बार शामिल हैं, जिनमें ११ जनवरी से अक्टूबर २०२४ तक की बेस्ट बिफोर तारीख हैं।



