बुलावायो, ०५ जुलाई। महीष तीक्षणा (२५/४) और दिलशन मदुशंका (१५/३) की उत्कृष्ट गेंदबाजी के बाद पथुम निसंका (१०१ नाबाद) के शानदार सैकड़े की बदौलत श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के सुपर-६ चरण में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली। मेज़बान ज़िम्बाब्वे टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए १६५ रन पर ऑलआउट हो गयी। श्रीलंका ने यह लक्ष्य ३३.१ ओवर में हासिल कर भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया।
जि़म्बाब्वे अब तक हरारे में खेले गये मैचों में विपक्षी टीमों पर हावी रही थी, लेकिन बुलावायो के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में वह अपना प्रदर्शन बरकरार नहीं रख सकी।



