120 Views

विश्व कप २०२३: विराट और राहुल की संघर्षपूर्ण परियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

चेन्नई,०९ अक्टूबर। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप २०२३ के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को ६ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए २०० रनों का लक्ष्य दिया। जिसे केएल राहुल और विराट कोहली की जुझारू पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया।
चेपक स्टेडियम की कठिन पिच पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में ही ईशान किशन शून्य पर आउट हो गए। उनका वर्ल्ड कप में ये डेब्यू मैच था। इसके बाद दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने किया। इस ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को पवेलियन की राह दिखाई और टीम इंडिया ने ४ रनों के अंदर ही ३ विकेट गंवा दिए थे। इससे भारतीय टीम संकट में फंसी हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने १६५ रनों की मजबूत साझेदारी की। कोहली ने ८५ रन बनाए। राहुल ने ९७ रन बनाए।
इससे पहले भारत के लिए स्पिनर्स ने कमाल का खेल दिखाया। भारतीय स्पिनर्स के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कोई चाल कामयाब नहीं हुई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा ३ विकेट हासिल किए। उन्होंने १० ओवर में सिर्फ २८ रन दिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने २-२ विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन के खाते में एक-एक विकेट गया।

Scroll to Top