162 Views
Woman seriously injured in van collision, driver absconding

वॉन में हुई टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, वाहन चालक फरार

वॉन, २१ जनवरी। गुरुवार की रात वॉन में एक वाहन की चपेट में आने से एक महिला पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना हाईवे ७ के पश्चिम की ओर जाने वाली लेन में हुई जो हाईवे २७ के पश्चिम में रॉयब्रिज गेट से मिलता है। घटना रात ९ बजे की है। यॉर्क रीजनल पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन घटनास्थल से भाग गया जिसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है। इलाके में कई घंटों तक रास्ते बंद रहे। अभी तक कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top