टोरंटो, १९ जनवरी। खबरों की माने तो डब्ल्यूएनबीए प्री-सीजन का गेम का कम से कम एक गेम टोरंटो में होगा। मिनेसोटा लिंक्स १३ मई को प्री-सीज़न मैचअप में टोरंटो के स्कॉटियाबैंक एरिना में शिकागो स्काई खेलेंगे जो कैनेडा में खेला जाने वाला पहला डब्ल्यूएनबीए गेम होगा। मिनेसोटा लिंक्स के रोस्टर में कैनेडियन कार्लेटन और नताली अचोनवा शामिल हैं।
इस बारे में डब्ल्यूएनबीए के आयुक्त कैथी एंगेलबर्ट ने कहा कि यह मैच एनबीए कैनेडा और मेपल लीफ स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है और यह टोरंटो में खेल के वैश्वीकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
टोरंटो अमेरिका के बाहर का तीसरा ऐसा शहर है जहां डब्ल्यूएनबीए प्री-सीज़न गेम होंगे। इससे पहले २००४ में मैक्सिको के डेट्रायट शॉक और सैन एंटोनियो सिल्वर स्टार्स मॉन्टेरी, मैक्सिको और २०११ में अटलांटा ड्रीम ने मैनचेस्टर, इंग्लैंड में मैच हुए थे।



