130 Views

दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया, श्रृंखला १-१ से बराबर

बारबाडोस, ३० जुलाई। वेस्टइंडीज ने शनिवार खेले गए को दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज १-१ से बराबर कर ली।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित मैच में ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक बनाया। शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए उनके साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर साथ निभाया किंतु उनका विकेट गिरने के पश्चात भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और २०० रन बनाने से पहले ही आउट हो गई। वेस्टइंडीज को जीत के लिए १८२ रन बनाने का लक्ष्य मिला। टीम के लिए गुडाकेश मोती और शेफर्ड ने ३-३ विकेट लिए।
जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय वेस्टइंडीज की टीम २३ ओवर के बाद ४ विकेट पर १०७ रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और कीसी कार्टी ने जीत के द्वार तक पहुंचाया। शाई होप ने नाबाद ६३ रनों की पारी खेली, जबकि कीसी कार्टी ने ४८* रनों की पारी खेली। विंडीज ने भारत के १८१ रन के लक्ष्य को ८० गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
इससे पहले, रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत को १८१ रन पर रोक दिया। तीसरा और आखिरी वनडे बारबाडोस में खेला जाएगा।

Scroll to Top