273 Views

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी२० मैच में हराया, सीरीज में २-० से पिछड़ा भारत

गुयाना,०७ अगस्त। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी२० सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। गुयाना में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को २ विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अंततः २० ओवरों में १५२ रन बनाए। भारत के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक ५१ रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
एक समय वेस्टइंडीज की टीम १३.५ ओवर में १२६/४ के स्कोर पर संकट में थी। हालाँकि, पूरन और रोवमैन पॉवेल ने ५० रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को पटरी पर ला दिया और अंततः वे ७ गेंद शेष रहते अपने लक्ष्य तक पहुँच गए।
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में २-० की बढ़त बना ली है। तीसरा टी२० मैच ८ अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।

Scroll to Top