139 Views

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; कुकी उग्रवादियों ने दिया वारदात को अंजाम

मणिपुर ,०६ अगस्त । मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने क्वाक्टा में तीन मैतई लोगों की हत्या कर दी है। इसके अलावा उग्रवादियों ने कई घरों में आग भी लगा दी। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लोग कुकी उग्रवादी थे।
वहीं,मणिपुर पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में दो पुलिस चौकियों से बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की लूट की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियार लूट की जांच अब पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी में चल रही है। पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया, जांच पूरी होने से पहले, हम लूटे गए हथियारों के विवरण का खुलासा करने में असमर्थ हैं।
मणिपुर पुलिस ने देर रात एक बयान में कहा कि भीड़ ने बिष्णुपुर में मणिपुर सशस्त्र पुलिस की दूसरी बटालियन के कीरेनफाबी पुलिस चौकी और थंगलवई पुलिस चौकियों में तोडफ़ोड़ की और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ले गए। पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने उसी जिले के हिंगांग पुलिस स्टेशन और सिंगजामेई पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

Scroll to Top