मुंबई,०१ सितंबर। वायकॉम-१८ ने भारत में खेले जाने वाले घरेलू और इंटरनेशनल मैच के लिए बीसीसीआई के मीडिया अधिकार ५ हजार ९६३ करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। गुरुवार को बोर्ड के भारतीय क्रिकेट टीम के टेलीविजन और डिजिटल प्रसारण अधिकार की नीलामी हुई, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली ब्रॉडकास्टिंग कंपनी वायकॉम-१८ ने अपने नाम किया। वायकॉम-१८ को डिज्नी प्लस और सोनी स्पोर्ट्स से चुनौती मिली थी।
वायकॉम ने बीसीसीआई के साथ ५ साल का यानी २०२८ तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
आपको बता दें कि पिछले प्रसारण अधिकार स्टार इंडिया ने ६,१३८.१० करोड़ रुपए में खरीदे थे, जिसका कॉन्ट्रेक्ट इसी साल समाप्त हुआ है।



