मेलबर्न,१५ मई। टेनिस की युगल स्पर्धाओं में १३ ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले आस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ओवेन डेविडसन का निधन हो गया। वह ७९ वर्ष के थे। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम ने घोषणा की कि डेविडसन का शुक्रवार को निधन हो गया। लंबे समय तक उनकी मित्र रहीं इसाबेल सुलिगा ने कहा कि टेक्सास के कॉनरो में उनका निधन हुआ। डेविडसन ने मिश्रित युगल में ११ ग्रैंड स्लैम जीते जबकि पुरुष युगल में उनके नाम पर दो खिताब दर्ज हैं। उन्होंने बिली जीन किंग के साथ सफल जोड़ी बनाई थी। डेविडसन और किंग ने मिश्रित युगल में आठ ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे।



