170 Views

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की फिसली जुबान, कहा- पुतिन ‘इराक में युद्ध हार रहे हैं’

वाशिंगटन,३० जून। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शिकागो की यात्रा पर व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से रूस यूक्रेन युद्ध के बारे में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनके मुंह से गलती से निकल गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इराक में युद्ध हार रहे हैं।
शिकागो की यात्रा पर व्हाइट हाउस से प्रस्थान करने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या वैगनर के प्रमुख के नेतृत्व में संक्षिप्त विद्रोह से रूसी नेता कमजोर हो गए हैं। बाइडेन ने कहा कि वास्तव में यह कहना मुश्किल है। लेकिन वह स्पष्ट रूप से इराक में युद्ध हार रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन ने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। इससे पहले जो बाइडेन ने भारत की जगह चीन का नाम ले लिया था। फिर बाद में उन्होंने खुद को सही किया था। उन्होंने कहा था कि आपने शायद मेरे नए सबसे अच्छे दोस्त को देखा। एक छोटे से देश के प्रधानमंत्री, जो अब दुनिया में सबसे बड़ा है, चीन – मेरा मतलब है, क्षमा करें, भारत।
हाल ही में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूक्रेन को उसकी ‘महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों’ को पूरा करने के लिए ५०० मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। सुरक्षा पैकेज में रूस के साथ चल रहे संघर्ष में यूक्रेन के जवाबी आक्रामक अभियानों में सहायता करने और अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने की महत्वपूर्ण क्षमताएं शामिल हैं।

Scroll to Top